छतीसगढ़धमतरी

67 साल के बुजुर्ग ने 28 साल की प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या, शक बना खौफनाक वारदात की वजह

धमतरी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ 67 वर्षीय बुजुर्ग जगन्नाथ जांगड़े ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका पुष्पा मारकंडे की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विवाद के बाद हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, मृतका और आरोपी के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर जगन्नाथ ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

भाई ने दी पुलिस को सूचना

मृतका के भाई ललेश बंजारे ने करेलीबाड़ी चौकी में इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चरित्र शंका से हत्या

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे शक था कि मृतका का किसी और से संबंध है। इसी शक और गुस्से में उसने यह कदम उठाया।

मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

आरोपी का विवरण

  • नाम: जगन्नाथ जांगड़े, पिता करिया जांगड़े
  • उम्र: 67 वर्ष
  • निवासी: ग्राम हसदा, चौकी करेलीबाड़ी, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)

एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह से शक और चरित्र संदेह की वजह से हुई। पुलिस की तत्परता से आरोपी तत्काल गिरफ्त में आ गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!