रायपुरछत्तीसगढ

वीर शिवाजी वार्ड खमतराई एवं बाल गंगाधर तिलक नगर वार्ड में किया गया सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा-विकास उपाध्याय

संवाददाता:-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने जनता की समस्या का समाधान करने अनोखा ओर अनूठा तरीका निकाला सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से विकास उपाध्याय द्वारा जनता की समस्या को प्रमुखता के साथ लेकर प्राथमिकता के साथ समस्या का समाधान करते है।

विधायक विकास उपाध्याय जनता से सीधे होरहे रूबरू आज सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान वीर शिवाजी वार्ड के खमतराई एवं बाल गंगाधर तिलक नगर वार्ड के जनता कालोनी क्षेत्र में पहुच कर जनता की समस्या को जाना और उसका निराकरण भी त्वरित किये विधायक विकास उपाध्याय ने वार्ड में महिलाओं से मिलकर उनके साथ बैठक कर कहा कि घर का आधार स्तम्भ महिलाये होती है जो घर चलाती है।

काँग्रेस पार्टी ने महिलाओं के मजबूती ओर शशक्तिकरण के लिए कड़े ओर ठोस कदम उठाए है।आज महिलाये स्वालम्बन है राशन कार्ड,गरीबो को पट्टा काँग्रेस पार्टी की ही देन है।इंद्रा गांधी ने पट्टा देकर गरीबो को,जनता को बसाने का काम किया है।महिलाओं और मध्यम वर्गीय परिवार के पीड़ा को समझते हुए राशन कार्ड की शुरुआत किये जिससर आम जनता को अनाज कम दर पर सीधे ओर आसानी से मिल सके।

आज वही राशन कार्ड जनता के हित मे काम आरहे है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली बिल हाफ कर जनता के हित मे निर्णय लिए।आज प्रत्येक जनता खुश है जो बिल बीजेपी के राज में 1500 से 2000 के मध्य आता था आज वही बिल आधे दर पर कम दर पर आरहा है।काँग्रेस ऐसे ठोस ओर मजबूत काम करती है जिससे जनता को हर सुविधा सीधे मिल सके।विधायक विकास उपाध्याय के साथ इस यात्रा में शहर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे भी शामिल हुए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!