रायपुरछत्तीसगढ

धूमधाम से निकाली गई परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जयंती के उपलक्ष में शोभा यात्रा

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

तिल्दा,रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजागुरु,धर्मगुरु,गुरुबालदास साहेब जी एवं गुरु खुशवंत साहेब के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजन किया गया राजागुरु गुरुबालदास साहेब जी का तिल्दा नेवरा में भव्य स्वागत के साथ गुरुद्वारा परिसर जैतखाम में पूजा अर्चना कर पालो चढ़ाया साथ ही धर्मगुरु राजागुरु गुरु बालदास साहेब जी एवं युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब और राजमाता प्रवीण माता जी बग्गी में सवार होकर समस्त मानव समाज को आशीर्वाद दर्शन दिए,

साथ ही dj धुमाल पंथी अखाडा शौर्य प्रदर्शन के साथ बड़ी धूमधाम के साथ नगर भ्रमण किया गया एवं सभी समाज के लोगो द्वारा जगह जगह धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब जी का स्वागत किया गया साथ ही पानी,शरबत,केला,फल वितरण किया गया। तत्पश्चात धर्मगुरु का धर्ममंच में आगमन के साथ गुरुवाणी समस्त मानव समाज को आशीर्वाद प्रदान किया गया,

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतनामी समाज के प्रमुख और राजमहंत,जिला महंत ब्लॉक महंत सेक्टर महंत भंडारी,शाटीदार,अखिल भारतीय सतनाम सेना के समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी ब्लॉक पदाधिकारी समस्त साधु संत पंडित कड़िहार साहित्यकार लेखक कवि रचनाकार पत्रकार मीडिया वाले गायक कलाकार की गरिमामय उपस्थिति के साथ ही रात्रिकालीन कार्यक्रम भगवती टांडेश्वरी सतनाम चारोधाम की प्रस्तुति हुई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!