कांकेरछत्तीसगढ

कांकेर : अमर शहीद वीर गुण्डाधुर बलिदान दिवस पर बड़ी रैली, बेचाघाट के प्रदर्शनकारी भी होंगे शामिल

कांकेर एवस धमाका /// जिले में अमर शहीद वीर गुण्डाधुर के 112वें बलिदान दिवस पर आज गुरुवार को आदिवासी समाज ने कांकेर जिला मुख्यलाय में बड़ी रैली का आयोजन किया है। समाज के नेताओं के मुताबिक इस रैली में शामिल 10 से 12 हजार की संख्या में आदिवासी भाई-बहन जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं।

ALSO READ : प्रदेश के 37 मजदूर पुणे के ईंट भट्ठे में बंधक

वहीं आयोजकों के अनुसार भीड़ अभी और बढ़ने की संभावना है। अंचल के गांव- गांव से आदिवासी समाज के लोग ट्रकों में भरकर जिला मुख्यलाय पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने भी शहर में बड़ी भीड़ जुटने की संभावनाओं के चलते पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है।

एक तरह से कांकेर शहर छावनी में तब्दील हुआ दिखाई दे रहा है। उल्लेखनीय है कि धुर नक्सल प्रभावित बेचाघाट में 65 दिनों से कैम्प और पुल के विरोध में बैठे ग्रामीण भी इस रैली में शामिल होने वाले हैं। जिसको देखते हुए पुलिस एलर्ट मोड पर है। कुछ देर में जिला मुख्यालाय के बीच से यह रैली गुजरने वाली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!