आरंगछत्तीसगढ

प्रदेश के 37 मजदूर पुणे के ईंट भट्ठे में बंधक

आरंग न्यूज़ धमाका /// ग्राम मालिडीह के लगभग 37 मजदूर पुणे के ईंट भट्टे में मजदूरी करने गये थे। जिन्हे वहां ईंट भट्टो में बंधक बनाकर रख लिया गया है। जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल है। ग्रामवासियों ने तत्काल इसकी जानकारी क्षेत्रीय जनपद सदस्य पुष्पा पिंटू कुर्रे को दी।

साथ ही सभी मजदूरों को सकुशल छुड़ाकर वापस लाने कि गुहार भी लगायी। बंधुवा मजदूरों को छुडाने श्रीमति पुष्पा पिंटू कुर्रे ने तत्काल क्षेत्रीय विधायक तथा नगरीय प्रसासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से आग्रह किया।

ALSO READ : नक्सलियों ने भाजपा नेता के बेटे को गोली मरकर की हत्या

मंत्री ने गंभीरता दिखाते हुये श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुणे में फंसे सभी मजदूरों को सकुशल वापस उनके गृह ग्राम लाया जाये, तथा उन्हें किसी भी प्रकार से कोई परेशानी न हो, विदित हो कि काम कि तलाश में लोग ठेकेदारों के चंगुल में फंसकर अपने गांवों से बाहर चले जाते है तथा प्रदेश से बाहर ईंट भट्टों में बंधक बनाकर रख लिया जाता है। मजदूरों द्वारा फोन पर बताया गया कि ईंट भट्टे में 18-18 घंटे काम कराया जाता है, पैसा भी नहीं दिया जा रहा है पैसा मांगने पर उनके साथ मारपीट किया जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!