छतीसगढ़आरंग

दिन दहाड़े सड़क से उठाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: दिन दहाड़े सड़क से उठाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरंग न्यूज धमाका – रायपुर जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने दिनदहाड़े पीड़िता को सड़क से उठा लिया और अपने किराये के मकान में ले जाकर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला जिले के आरंग थाना क्षेत्र के मोहमेला गांव का है.

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि यह घटना 27 अक्टूबर की है. आरोपी नेमीचंद ध्रुव का नया मकान पीड़िता के मकान के बगल में बन रहा है. इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर के पास आना जाना लगा रहता था.

27 अक्टूबर की दोपहर को जब पीड़िता अपने किसी रिश्तेदार के यहां पैदल जा रही थी, तब आरोपी नेमीचंद ध्रुव ने जबरदस्ती पीड़िता का मुंह दबाया और उसे उठाकर अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी, जिसकी वजह से पीड़िता ने कुछ दिनों तक डर में किसी से कुछ नहीं कहा. कुछ दिनों बाद पीड़िता ने अपने पति से पूरी आपबीती सुनाई जिसके बाद दोनों ने आरंग थाने में आरोपी नेमीचंद ध्रुव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 64(1),351(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!