
05 अगस्त 2026 //
कांकेर न्यूज़ धमाका – के मरकाटोला गांव में भालू के हमले से दो ग्रामीणों की मौत। घटना का वीभत्स वीडियो सामने आया है। भालू गांव के आसपास अब भी मौजूद बताया जा रहा है है।
छत्तीसगढ़ के इतिहास में भालू के हमले का वीभत्स वीडियो सामने आया है। कांकेर जिले में भालू के हमले ने दो लोगों की जान ले ली। जिले के मरकाटोला गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना का एक वीभत्स वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भालू ग्रामीण पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, भालू ने गांव के पास ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि भालू अभी भी गांव के आसपास मौजूद है, जिससे किसी और अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।
भालू ने वन विभाग की टीम की गाड़ी पर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भालू ने वन विभाग की टीम की गाड़ी पर भी हमला किया, जिससे अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सतर्क रहना पड़ा।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
वन विभाग ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की अपील कर रहा है। फिलहाल भालू की निगरानी की जा रही है और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास जारी हैं।


