छतीसगढ़कांकेर

परिजनों ने की जांच की मांग छात्रावास में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत : एसडीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव

19 जुलाई 2026 //

कांकेर न्यूज़ धमाका – कांकेर जिले के सारंडी छात्रावास में 14 वर्षीय छात्र की मौत के बाद शव दफना दिया गया था। परिजनों के विरोध के बाद एसडीएम के आदेश पर दफन शव को कब्र से बाहर निकाला गया

जिले के अंतागढ़ क्षेत्र स्थित सारंडी छात्रावास में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एसडीएम के आदेश पर मृत छात्र का शव कब्र से बाहर निकाला गया है, ताकि पोस्टमार्टम कराकर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके

जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि छात्र की मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए यह भी दावा किया कि पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए उन पर दबाव बनाया गया था।

एसडीएम ने दी शव उत्खनन की अनुमति 

मामले ने तूल पकड़ने के बाद मृतक छात्र के पिता ने प्रशासन से दफन शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने शव के उत्खनन (एक्सह्यूमेशन) की अनुमति दी।

पीएम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा 

प्रशासन की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाल लिया गया है और अब उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही छात्र की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!