14 जून 2026 //
कांकेर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्चिंग पर निकले जवानों ने ना सिर्फ 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी (IED) बरामद किया है, बल्कि उसे समय रहते नष्ट भी कर दिया
सर्चिंग के दौरान मिला 5 किलो का कुकर बम
छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेकमीटोला के जंगल और पहाड़ी इलाके में आज जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त बल सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी मिला।सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया, जिसे बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया।

जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में चलाया जा रहा था सर्च ऑपरेशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के टेकमीटोला जंगल और पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली हुई थी। इसी दौरान जवानों को एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।
BDS की टीम ने मौके पर किया ब्लास्ट
आईईडी मिलने के तुरंत बाद जवानों ने इसकी सूचना बम निरोधक दस्ते (BDS) को दी। मौके पर पहुंची बीडीएस की टीम ने सूझबूझ और तकनीकी मदद से उस 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट कर नष्ट दिया।
सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी
कांकेर पुलिस का कहना है कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतत कार्यवाही से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा

जांच में निकला प्रेशर कुकर IED
सुरक्षाबलों ने सतर्कता बरतते हुए इलाके को घेर लिया और जांच की। जांच में पता चला कि वह लगभग 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED था। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
जवानों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
अधिकारियों के अनुसार समय रहते IED का पता चलने से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि यह विस्फोटक सक्रिय हो जाता तो सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को भारी नुकसान हो सकता था।
इलाके में बढ़ाई गई सर्चिंग
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा एजेंसियां नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।



