कांकेरछत्तीसगढ

शादी में भालुओं का प्रवेश , मची अफरा-तफरी, खाना चट कर भागे

कांकेर न्यूज़ धमाका /// एक शादी में भालुओं के आते ही अफरा-तफरी मच गया. हालाँकि भालुओं ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया. भालुओं का झुण्ड खाना खाने के बाद फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के हल्बा गांव में शादी समारोह चल रहा था. शादी समारोह में सभी लोगों ने खाना खाने के बाद दोना-पत्तल बाड़ी में फेंक दिया. बचा हुआ खाना भी बाड़ी में फेंक दिया गया.

ALSO READ : कांकेर : अमर शहीद वीर गुण्डाधुर बलिदान दिवस पर बड़ी रैली, बेचाघाट के प्रदर्शनकारी भी होंगे शामिल

बाड़ी में भरपूर मात्रा में खाना देख 5 भालुओं का झुण्ड आ धमका. देर रात भालुओं को देख शादी समारोह में आये लोगों के होश फाख्ता हो गए. कुछ लोगों ने ज़ूम करके भालुओं का वीडियो भी बनाया. भालुओं का झुण्ड काफी देर तक बाड़ी में विचरण करता रहा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!