रायपुरछत्तीसगढ

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के कुशल नेतृत्व में कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर चेम्बर भवन में कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के कुशल नेतृत्व में 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 मार्च 2022 को शाम 4 बजे चेम्बर कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट रायपुर में किया गया है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी बताया कि इस अवसर पर चेम्बर संरक्षक चेयरमैन एवं सलाहकार का भी सम्मान किया जायेगा पारवानी ने व्यापारिक एवं सामाजिक हित में 1 वर्ष में किये गये कार्याें की सफलता का श्रेय चेम्बर पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों तथा समस्त व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को देते हुए सबके प्रति आभार व्यक्त किया है।

चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने सभी व्यापारी एवं उद्योगपति बंधुओं से आग्रह किया है कि वे इस गरिमामयी कार्यक्रम में समय पर अवश्य ही उपस्थित होवें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!