रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी स्थित नवा रायपुर में मोटर ट्रेनिंग सेंटर शुरू, 110 ने किया आवेदन, ट्रेनिंग फीस भी हुआ तय

रायपुर न्यूज़ धमाका ///राजधानी के नवा रायपुर के ग्राम तेंदुआ में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च की शुरुआत के साथ ही ट्रेनिंग लेने वालों के आवेदन पहुंचने लगे हैं। जल्द ही यहां ट्रेनिंग शुरु कर दी जाएगी। परिवहन विभाग ने ट्रेनिंग के लिए फीस भी निर्धारित कर दी है।

नए साल में आवेदकों की ट्रेनिंग शुरु हो जाएगी। ट्रेनिंग के बाद आवेदकों को लाइसेंस दिया जाएगा और उन्हें नौकरी मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। दरअसल, ग्राम तेंदुआ में 17 करोड़ की लागत से 20 एकड़ में राज्य का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च बनाया गया है। मारुति सुजुकी कंपनी के स्पेशलिस्ट ट्रेनर द्वारा ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार मोटर ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग लेने वालों आवेदन जमा हाे रहे हैं। अब तक करीब 110 लोगाें ने ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया है। इनमें भारी वाहन से लेकर कार की ट्रेनिंग लेने वाले आवेदक भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ ही नहीं दूसरे राज्यों के लोगों ने भी यहां से ट्रेनिंग लेने के लिए आवेदन किया है।

शैलाभ साहू, आरटीओ, रायपुर – मोटर ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग लेने वालों के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। आवेदकों ने आवेदन भी किया है।

अफसरों के मुताबिक इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग तरह के ट्रैक बनाए गए हैं। आईडीटीआर में आठ आकृति वाले ट्रैक, ग्रेडीयंट, रिवर्स पार्किंग, लेन चेंजिंग्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद परीक्षा ली जाएगी, जिसके बाद चालक को ड्राइविंग लाइसेंस मिलेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!