रायपुरछत्तीसगढ

सोशल मीडिया पर 7 हजार से अधिक लोगों ने हमर तिरंगा अभियान के लिए दिखाई एकजुटता

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल द्वारा अपील किए जाने के बाद कुछ ही देर में 07 हजार से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर #HamarTiranga का उपयोग करते हुए विशेष फ्रेम में तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपडेट कर ली है। निर्धारित फोटो फ्रेम का उपयोग करने के लिए सीएम ने लोगों से twb.nz/hamar-tiranga लिंक का उपयोग करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने लोगों से अपील कि है की वे सोशल मीडिया पर भी हमर तिरंगा अभियान के लिए एकजुटता दिखाते हुए सोशल मीडिया में विशेष प्रेम में तिरंगे साथ अपनी फोटो अपडेट करें। उन्होंने कहा है कि मेरी अपील के कुछ ही देर बाद लोगों ने जिस उत्साह के साथ इसकी शुरुआत की है, उससे मैं भी उत्साहित हूं।

हमें इस मुहिम को और अधिक तेज करने की जरूरत है। सुझाए गए लिंक के बारे में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि 15 अगस्त को हमारा भारत आजादी के 75 साल पूर्ण कर रहा है। यह आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली।

इसके पीछे उन वीर शहीदों का बलिदान शामिल हैं, जिन्होंने हंसते हुए जान की बाजी लगा दी, ताकि आने वाली पीढ़ी एक आजाद देश की आबोहवा में सांस ले सके। आज हम उसी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और एक आजाद देश का नागरिक होने का गर्व महसूस कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!