रायपुरछत्तीसगढ

भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कोर ग्रुप की बैठक हुई सम्पन्न

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण एवं कोर ग्रुप की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मीटिंग में हुई चर्चा को लेकर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले क्या स्थिति रही है, हमारी सरकार के समय में और आज क्या स्थिति है, इस पर पार्टी के अंदर विश्लेषण किया जाएगा। कौशिक ने कहा कि आने वाले समय में स्थिति कैसे बदलने वाली है,

उस बात को लेकर मुख्य रूप से जानकारी दी जाएगी। वहीं लगातार अभी बैठकें रखी गई हैं। प्रथम बैठक छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों की, जिसमें दिशा और जो कार्य आदेश जारी होंगे उस विषय में चर्चा हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!