चंडीगढ़पंजाब

शो-ऑफ में ASI के रिवॉल्‍वर से चली गोली, पास खड़े युवक को जा लगी, अस्‍पताल में मौत

चंडीगढ़,न्यूज़ धमाका :-पंजाब के अमृतसर में सरकारी रिवॉल्वर से शो-ऑफ करते हुए पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) हरभजन सिंह के हाथों चली गोली से युवक की मौत हो गई।

इससे गुस्साए दुकानदारों और परिवार वालों ने अमनदीप अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया है। पारिवारिक सदस्य एएसआई हरभजन सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने भी एएसआई पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।

अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित लिबर्टी मार्केट में बुधवार दोपहर को एएसआई हरभजन सिंह मोबाइल की दुकान पर मोबाइल फोन देखने आया था। इसी दौरान वह अपनी सरकारी पिस्टल दिखाते हुए शो-ऑफ कर रहा था। इसी बीच रिवॉल्वर से गोली चल गई, जो सामने मोबाइल फोन दिखा रहे 27 साल के शक्ति नगर निवासी अंकुश की छाती में जा लगी। दुकानदारों ने तुरंत अंकुश को उठाया और अमनदीप अस्पताल ले गए।

लॉरेंस रोड चौकी में तैनात एएसआई हरभजन सिंह हादसे के समय ड्यूटी पर था। ड्यूटी को बीच में छोड़कर ही वह मोबाइल फोन लेने के लिए पहुंचा था। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गोली लगने के बाद अंकुश की हालत देख एएसआई मौके से फरार होने लगा, लेकिन लोगों ने उसे घेर लिया।

लोगों के गुस्से को देख किया सस्पेंड घटना के बाद रात तक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था, लेकिन परिवार और दुकानदारों का गुस्सा देखकर पुलिस ने एएसआई को हिरासत में लेकर सस्पेंड कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच लोगों के गुस्से को शांत करने और धरने के उठवाने का प्रयास कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!