लुधियानापंजाब

एक कार चालक के जोड़े को लिफ्ट देनी पड़ी महंगी,थोड़ी दूर जाकर किया ये कारनामा

लुधियाना,न्यूज़ धमाका :- कपूरथला से दिल्ली जा रहे एक कार चालक को जोड़े को लिफ्ट देनी महंगी पड़ गई। कार सवार से लिफ्ट लेकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दंपति को थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने काबू कर लिया है। जबकि उनका तीसरा साथी अभी फरार है।

पकड़े गए आरोपी भूपिंद्र सिंह और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर है। आरोपियों के कब्जे से 12 हजार, 8 मोबाइल और एक्टिवा बरामद की है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

ए.डी.सी.पी. (4) तुषार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को कमलजीत सिंह ने थाना डिवीजन नंबर-7 के एस.एच.ओ. सतपाल सिंह को शिकायत दी थी कि वह कपूरथला से दिल्ली एयरपोर्ट अपने रिश्तेदार को लेने के लिए जा रहा था। तड़के जब वह समराला चौक से गुजर रहा था, तब एक दंपति ने हाथ देकर उनकी गाड़ी रुकवा ली थी।

जिन्होंने उनसे लिफ्ट मांगी। कुछ दूरी पर जाकर आरोपी लड़के ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रख दिया और उसके पास पड़े 20 हजार रुपए, कीमती सामान और मोबाइल लूट लिया। आरोपियों ने डरा धमका कर मोबाइल के जरिए किसी अन्य नंबर पर 79 हजार रुपए गूगल पे पर ट्रांसफर कर लिए और आरोपी वहां उतर कर फरार हो गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!