पंजाब

पंजाब से 23 जिलों के 117 सीटों पर रविवार को मतदान, 1304 उम्मीदवार मैदानी जंग में

न्यूज़ धमाका :-पंजाब में 20 फरवरी, रविवार को मतदान होना है। शुक्रवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव आयोग ने , पंजाब के 23 जिलों के 117 विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को 24,689 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने कोविड महामारी को देखते हुए बूथों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) एस करुणा राजू ने कहा कि मतदान केंद्रों पर भीड़ को कम करने के लिए एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या मौजूदा 1400 से घटाकर 1200 कर दी गई है। पंजाब सीईओ की 45,316 बैलेट यूनिट्स (बीयू), 34,942 कंट्रोलिंग यूनिट्स (सीयू) और 37,576 वीवीपीएटी मशीनों के अलावा 10,500 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 21,100 वीवीपैट भी मध्य प्रदेश से पंजाब लाए जा रहे हैं।

भारत के चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 2,14,99,804 मतदाता हैं जो 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 1304 उम्मीदवारों में से 93 महिलाएं हैं, जबकि दो ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!