देशपंजाब

पंजाब : सीएम उम्मीदवार के ऐलान के बाद , चरणजीत सिंह चन्नी बोले : दो तिहाई बहुमत से बनेगी सरकार, सिद्धू का किया समर्थन

पंजाब न्यूज़ धमाका /// सीएम पद के उम्मीदवार के नाम पर रविवार को कांग्रेस पार्टी ने मुहर लगात हुए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान किया। राहुल गांधी ने लुधियाना की रैली में चन्नी के नाम का ऐलान किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। चन्नी के नाम के ऐलान के बाद उन्होंने पहला बयान देते हुए कहा कि ये चुनाव पंजाब की जनता लड़ेगी।

लुधियाना में चन्नी के नाम के ऐलान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिख रहा है। नाम की घोषणा के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। यह एक बड़ी लड़ाई है। जिसे मैं अकेला नहीं लड़ सकता। ये लड़ाई पंजाब की जनता लड़ेगी। मैं कभी कोई गलत काम नहीं करूंगा। घर में गलत पैसा नहीं आने देंगे, सिर्फ पारदर्शिता रहेगी।

इस दौरान चन्नी ने नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ का नाम लेते हुए कहा कि हमारा पंजाब नवजोत सिंह सिद्धू का आदर्श बनेगा। सिद्धू साहब जो करना चाहेंगे, वहीं होगा और जाखड़ साहब का नेतृत्व पंजाब को आगे ले जाएगा। इन दोनों के बीच मैं माध्यम बनूंगा। वहीं चन्नी ने दावा किया है कि पंजाब में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। सब इकट्ठे होकर पंजाब को आगे बढ़ाएंगे। मेरे सामने कोई चुनौती नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू मान गए हैं। अब हमें मिलकर पंजाब के विकास के लिए काम करना है।

चन्नी के नाम के ऐलान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने बड़ा बयान दिया और कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री जो भी हो। मंत्रियों को श्रोता होना चाहिए। पार्टी अभी भी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से राय ले रही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। लेकिन हमारे लिए और पार्टी के लिए मायने यह रखता है कि मुख्यमंत्री जो भी बने। वह अपने मंत्रियों की बात सुने। चन्नी पार्टी के अंदर लोगों की पसंद हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!