पंजाबदेश

पंजाब के सीएम भगवंत मान व राज्यपाल को धमकी, जैश-ए-मोहम्मद ने लिखा,उड़ा देंगे कई रेलवे स्टेशन

पंजाब,न्यूज़ धमाका :-पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल को आतंकी संगठन ने धमकी भरा एक पत्र भेजा है। इस पत्र में आतंकी संगठन ने राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की चेतावनी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कपूरथला स्टेशन के डीआरएम को यह धमकी भरा पत्र मिला है।

इस पत्र में पंजाब के सुल्तानपुर लोधी, लोहियां खास, फिरोजपुर छावनी, फगवाड़ा, अमृतसर और तरनतारन समेत कई रेलवे स्टेशनों उड़ाने की धमकी दी गई है। इस चिट्ठी को जैश-ए-मोहम्मद की धमकी बताया गया है। हालांकि धमकी भरे पत्र में कहीं पर भी तारीख या दिन का जिक्र नहीं किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!