रायपुरछत्तीसगढ

दुर्ग भिलाई में भाजपा के पूर्व में हुये कार्यक्रम में धक्का-मुक्की गाली गलौज हुई और बंदूक भी निकाली गई :- धनंजय सिंह ठाकुर

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- भाजपा नेताओं की गुटबाजी अब सड़क पर एक दूसरे के ऊपर पत्थर चलवा रहे भाजपा के कार्यक्रम में हुई पत्थरबाजी की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं की गुटबाजी सिरफुटौव्वल सड़क पर आ गई है एक गुट दूसरे गुट के ऊपर पत्थर चलवा रहे हैं। दुर्ग भिलाई में सरोज पांडेय प्रेम प्रकाश पांडेय,विजय बघेल गुट में वर्चस्व की लड़ाई में तो जिला अध्यक्ष चयन के दौरान एक दूसरे के ऊपर बंदूक तानी जा चुकी है।

दुर्ग जिला में भाजपा के पूर्व में हुये कार्यक्रमों की अगर सूची निकाल लिया जाए तो पत्थरबाजी,गाली गलौज करना,एक दूसरे के ऊपर कुर्सी फेंकना धक्का मुक्की करने की घटना मिलेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को तो वहां के कार्यकर्ताओं ने एक कमरे में बंधक बना लिया था जिसे पुलिस को छुड़ाना पड़ा था प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं की सुरक्षा भी राज्य की पुलिस करेगी और भिलाई के कार्यक्रम में जो पत्थर बाज हैं।

उस पर भी कार्यवाही की जाएगी। बशर्ते भाजपा के नेता उन पत्थरबाजों पर की गई कार्यवाही को बदलापुर की कार्यवाही निरूपित ना करें क्योंकि भिलाई में हुई पत्थरबाजी की घटना पूरी तरह का से भाजपा के अंतर्कलह की उपज है गुटीय राजनीति का हिस्सा है राज्य निर्माण के समय भाजपा के नेता प्रतिपक्ष चूनने आये भाजपा के केन्द्रीय प्रभारी भी भाजपा नेताओं की गुण्डागर्दी का शिकार हुये थे उन्हे टेबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी थी रायपुर के गुढ़ियारी में मंत्री रहते हुये राजेश मूणत ने अपने महिला कार्यकताओं एवं युवा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के कार्यक्रम में पत्थर बाजी करवाये थे पूरा प्रदेश ने देखा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!