रायपुरछत्तीसगढ

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुलसी में कबीर आश्रम में अतिरिक्त कक्ष,काजी हाउस में अहाता निर्माण, नाली निर्माण,पुलिया निर्माण सहित लगभग 12 लाख रूपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और निश्चित आज छत्तीसगढ़ माडल पूरे देश में चर्चा हैं और हमारी सरकार के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अनेक प्रकार की योजनाएं चल रही हैं जिससे ग्रामीण जनों को विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर मिल रहे हैं निश्चित ही ग्रामीण जनों के लिए नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना हो जिससे आज महिलाएं एवं ग्रामीण जन इससे लाभान्वित हो रहे हैं और आर्थिक रूप से समृद्धि मिल रही है जो हमारी सरकार की सफलता हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!