रायपुरछत्तीसगढ

4 मई से विधानसभावार दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री सचिवालय ने सरगुजा और बस्तर संभाग की विधानसभाओं के लिए पहले चरण का कर दिया रूट मैप तय

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मई से विधानसभावार दौरे पर रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने सरगुजा और बस्तर संभाग की विधानसभाओं के लिए पहले चरण का रूट मैप तय कर दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से होगी। उसके अगले दिन वे रामानुजगंज क्षेत्र में जाएंगे।

सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा वार प्रदेश दौरे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने शुक्रवार को सभी संभाग आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को इस ब्यौरा भेज दिया। कहा गया, अपने दौरे के समय मुख्यमंत्री प्रत्येक विधानसभा के किन्हीं तीन गांवों में आकस्मिक रूप से पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात में भी उसी विधानसभा में रुकेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के प्रमुख लोगों और स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी लेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री और स्थानीय विधायक भी होंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!