भोपालक्राइम

अज्ञात महिला की मिली लाश, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान, रेप के बाद हत्या की आशंका

भोपाल न्यूज़ धमाका // राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद भी अपराध का ग्राफ कम नहीं हो रहा है. महिलाओं के साथ दिनों-दिन अपराध बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला शहर के कोहेफिजा इलाके में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है. उसके गले और नाक में चोट के निशान मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है.

मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है. सेफिया ग्राउंड में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है. महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. उसकी नाक से खून भी बह रहा था, जिससे संभावना है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. उसकी उम्र 32 से 35 साल के बीच बताई जा रही है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मृतक महिला के बारे में अभी कोई पहचान नहीं मिली है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि किसी महिला के मिसिंग होने सूचना मिल पाए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है. जल्द ही खुलासा हो जाएगा.

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

लोगों ने इस बात की भी आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!