रायपुरछत्तीसगढ

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कहा- अगली बार आधे घंटे के लिए सत्र बुला लीजिए

रायपुर न्यूज़ धमाका /// पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ के संसदीय कार्य मंत्री ने कल विधानसभा की संसदीय मर्यादाओं को तार-तार कर दिया. अब आप छत्तीसगढ़ में 6 महीने में एक बार आधे घंटे के लिए सत्र बुलाने की अनुशंसा कीजियेगा. रविंद्र चौबे, कल आपकी विश्वसनीयता समाप्त हो गई. समय पूर्व सत्रावसान को लेकर विधायक दल ने कल विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से मुलाकात की थी.

चरणदास महंत से मुलाकात में अजय चंद्राकर ने कहा था कि हमें सूचना नहीं दी गई और सत्रावसान कर दिया गया. इसे सही कैसे माना जा सकता है. पुनः अजय चंद्राकर ने स्पीकर कार्यालय के दूरभाष पर कहा था कि सदन की जिन उच्च परंपराओं का पालन होता रहा है, और जिसे सुचारु रुप से क्रियान्वित करने-कराने की जवाबदेही संसदीय कार्य मंत्री के रूप में रविंद्र चौबे की है, और जो उनकी छवि रही है. आज के इस पूरे मसले से उनकी छवि बुरी तरह प्रभावित हुई है.

ALSO READ : केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत , एक दर्जन से अधिक घायल

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!