गुजरात न्यूज़ धमाका /// पंचमहल के रंजीतनगर स्थित गुजरात फ्लोरो केमिकल्स लिमिटेड में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई।इस घटना में तीन मजूदरों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि, एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है। बता जा रहा है कि विस्फोट की आवाज कई किमी दूर तक सुनी गई है।
आग की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फैक्ट्री में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में सुबह लगभग 10 बजे धमाका हुआ था और फिर भीषण आग लग गई। पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल का कहना है कि विस्फोट घोघंबा तालुका के रंजीतनगर गांव के पास स्थित गुजरात फ्लोरो केमिकल्स लिमिटेड के रासायनिक निर्माण संयंत्र में हुआ। विस्फोट काफी भयानक था। जिस कारण हड़कंप मच गया। फिलहाल पर काबू पा लिया गया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में जीवित बचे लोगों और घायलों की तलाश की जा रही है।
ALSO READ : देहरादून : विजय सम्मान रैली राहुल गांधी बोले : पूरी सरकार दो-तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही