रायपुरछत्तीसगढ

धार्मिक आयोजनों हेतु लगातार पश्चिम विधानसभा में साउण्ड सिस्टम,वाद्य यंत्र जैसे कई आधुनिक यंत्र किये जा रहे हैं भेंट :- विकास उपाध्याय

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों,समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं इसी क्रम में पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्र.22 अन्तर्गत डूमरतालाब-मोहबा बाजार में संचालित संस्था जय बुढ़ादेव दुर्गाउत्सव समिति को लाउड स्पीकर सहित साउण्ड सिस्टम भेंट किया गया.

जय बुढ़ादेव दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष साउण्ड सिस्टम की मांग रखी गई थी,अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को लाउड स्पीकर सहित साउण्ड सिस्टम भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया। जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा लाउड स्पीकर सहित साउण्ड सिस्टम भेंट किया गया।

इस दौरान जय बुढ़ादेव दुर्गाउत्सव समिति के अध्यक्ष गंगाराम साहू, उपाध्यक्ष रामस्वरूप साहू, कोषाध्यक्ष गोलू साहू, सचिव नरेश साहू एवं रूखमनी, टिकेश्वरी यादव, शकुन ध्रुव, बसंती सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!