धमतरीछत्तीसगढ

तेंदुए के शव का मिला टुकड़ा,जिससे इलाके में मची हड़कंप

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- धमतरी जिला के गट्टासिल्ली वन परिक्षेत्र में कल एक तेंदुए का शव टुकड़ों में मिला जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है जो जांच कर रही है। समझा जा रहा है कि यह अबे शिकार करने वाले शिकारियों की करतूत है लेकिन असल कारण जांच में ही पता चल सकेगा।

दुखद है कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से अवैध शिकार जोरों पर है कभी चीतल की मौत हो रही है तो कभी बाघ की। पिछले डेढ़ महीने में चार से ज्यादा हाथियों का शिकार किया जा चुका है और दोषी अब तक फरार हैं। छत्तीसगढ़ में जीव जंतु खतरे में हैं। ताज़ा घटना बीड़गुड़ी वन परिक्षेत्र आने वाले गट्टासिल्ली तालपारा पहुंच मार्ग की है।

खबर आग की तरह फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग अमले को दिया। जिले के गट्टासिल्ली में तालपारा जाने के मार्ग पर सड़क किनारे खेत मे तेंदुए का टुकड़ों में मिला शव मिला है। कुत्तों के द्वारा तेंदुए के शरीर को नोच डाला गया है। शरीर के कई हिस्से इधर उधर बिखरे मिले हैं।

टुकड़े मे तेंदुए का शव देखकर विभाग के कर्मचारी भी सक्ते मे आ गये। रेंज आफिसर का कहना कि तेंदुआ किस हालत में पहुंचा । या फिर किसी ने अंधविश्वास के चलते मार कर शरीर के टुकड़े कर दिये। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। तेंदुआ की मौत कैसे हुई ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!