न्यूज़ धमाका :- छत्तीसढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित ताडोकी क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।कोसरोंडा के जंगलों में गुरुवार रात लगभग साढ़े बारह बजे बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से चली फायरिंग के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। संभावना जताई जा रही है कि फायरिंग में कई नक्सली घायल भी हुए हैं।
सूचना पर डीआरजी और एसएसबी की संयुक्त पार्टी सर्च पर निकली थी, रात लगभग एक बजे जंगल में नक्सलियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक फायरिंग चली। जिसके बाद सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। सुबह सुरक्षा बलों ने घटना स्थल की सर्चिंग की। जिसमें मौके से लोगों को घसीटकर ले जाने और खून के धब्बे मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए है या गोलीबारी में उनकी मौत हो गई है। फिलहाल कोई शव बरामद नहीं हुआ है।