बलौदाबाजारछत्तीसगढ

बाइक की डिक्की से पचास हजार रुपये पार , देखें विडियो

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// कसडोल इलाके से उठाईगिरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। मल्दा गांव के निवासी गिरधारी साहू जिला सहकारी बैंक से 50,000 रूपये निकाल कर मोटरसाइकिल की डिक्की में पैसा रख कर घर जा रहा था। कुछ युवक उसे बैंक के अन्दर जाते देख रहे थे। बैंक से पैसे लेकर निकलने के बाद रास्ते में गिरधारी कुछ सामान लेने के लिए एक दुकान के सामने रुका।

गिरधारी ने बड़ी ही लापरवाही पूर्वक खुली डिक्की में छोड़कर बेखौफ दुकान के भीतर चला गया। तभी एक उठाईगिरा वहां पहुंचा और डिक्की में रखे 50,000 रुपये निकालकर वहां से भाग निकला। उठाईगिरी की ये वारदात पास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। युवक गिरधारी साहू मल्दा का रहने वाला है। वह कुछ निजी काम के लिए पैसे लेने बैंक गया था। गिरधारी ने इस बात की सूचना पुलिस को तुंरत दी। जिसके बाद कसडोल पुलिस उठाईगर को सीसीटीवी फुटेज के जारिये खोजबीन कर रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!