रायपुरछत्तीसगढ

भाजपा पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की मांग को लेकर 20 को करेगी चक्काजाम

रायपुर न्यूज़ धमाका /// भाजपा ने 20 नवम्बर को 11 बजे से 1 बजे तक चक्काजाम करने का ऐलान किया है.केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 और 5 रुपए की कटौती की है. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पेट्रोल पर पांच और डीजल में 10 रुपए कटौती की मांग की है.

विष्णुदेव साय ने मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हर मामले में सरकार का दोमुंहापन नज़र आया है. पेट्रोल-डीज़ल की मूल्य वृद्धि में भी यही दिखा. केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल में कटौती की. केंद्र को उम्मीद भी थी कि राज्य सरकारें भी वैट कम करेगी. लेकिन भूपेश सरकार इस मामले में सिर्फ़ राजनीति कर रही है

उन्होंने कहा कि बतौर विपक्षी दल हम यह लगातार मांग कर रहे हैं कि राज्य के हिस्से का वैट कम कर लोगों को राहत दें. तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि पहले केंद्र दरें कम करें. आज जब केंद्र ने दरें घटाई हैं तो फिर वैट घटाने में देरी क्यूँ? राज्य सरकार सिर्फ़ वैट नहीं बल्कि एक्साइस में सेस के ज़रिए भी पैसा वसूल रही है.

साय ने कहा कि केंद्र से मिले अनाज के कोटे में भी 1500 करोड़ रुपए का भी राज्य सरकार ने ग़बन किया है. सरकार के पास विकास के नाम पर चवन्नी नहीं है.प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने कोरोना काल में भी बड़ी राहत देने का काम किया है. मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर मनमोहन सरकार में बेचे गए बांड की भी भरपाई कर रही हैं. राज्य सरकार वैट और सेस भी ले रही है, और कर्ज भी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!