उत्तर प्रदेशक्राइम

कॉलेज प्रोफेसर युवतियों को नशीली दवा खिलाकर देता था अश्लील किताब , फिर करवाता था गंदा काम

उत्तर प्रदेश न्यूज़ धमाका /// पीलीभी शहर में स्थित राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय का है. शिकार बन चुकी एक छात्रा ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले का खुलासा किया.

एसपी के आदेश पर प्रोफेसर के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. प्रोफेसर की हवस का शिकार बनी पीड़ित छात्रा ने जब पुलिस अधीक्षक से मिलकर से पूरे मामले का खुलासा किया तो उन्होंने पहले पूरे मामले की सीओ सिटी सुनील दत्त को जांच सौंप कर रिपोर्ट मांगी.

सीओ सिटी राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय गए और उन्होंने अलग-अलग तमाम छात्राओं से बातचीत की. एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर कामरान आलम खान के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294, 376, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है

कॉलेज की छात्रा ने कहा कि वह राम लुभाई साहनी महाविद्यालय में बीएससी (जेडबीसी) की द्वितीय वर्ष की छात्रा है. विद्यालय के गणित के प्रोफेसर कामरान आलम खान एक अय्याश किस्म है. जिसका व्यवहार ठीक नहीं है. विद्यालय में भोली-भाली लड़कियों को बरगला कर धूम्रपान, नशीले पदार्थों का उपयोग कराने का दबाव बनाया जाता है. बच्चों को टीचर द्वारा अश्लील बुक्स और सेक्सुअल ट्वायज देकर अश्लीलता पर मजबूर किया जाता है.

विद्यालय की छात्राओं को कामरान आलम खान अपने निजी आवास मोहल्ला बड़ा खुदागंज में बुलाकर अश्लील हरकत कर गलत संबंध बनाने को मजबूर कर देता है.छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर कामरान महाविद्यालय की काफी लड़कियों के साथ गलत संबंध बना चुका है. विद्यालय की सैकड़ों लड़कियों के साथ रिलेशन बनाए गए हैं और अश्लीलता की हद तक धकेला गया है. 

दर्ज रिपोर्ट में छात्रा ने कहा कि उसके साथ भी कामरान आलम खान द्वारा जालसाजी से घर बुलाकर धोखे से दबाव बनाकर जबरन सेक्स किया गया. प्रोफेसर ने कहा कि मुझे काला जादू आता है. मैं तुम लोगों का दिमाग कंट्रोल कर लेता हूं. यह सुनकर मैं डर गई. मैंने कहीं जिक्र नहीं किया. बाद में मुझे यह भी कहा गया कि यदि किसी से राज खोला तो मैं तुम्हें विद्यालय से निकलवा दूंगा

गर्ल्स कॉलेज की छात्रा ने एसपी को बताया कि वह बुरी तरह डरी हुई है. उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी ना हो इसलिए इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि विद्यालय में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो और विद्यालय में शामिल लड़कियां जो कामरान का साथ दे रही है जोकि उनका शिकार होकर कामरान के बस में आकर उनका ही साथ दे रही है. इन लोगों ने मुझे तोड़ने की कोशिश की, जिनके कॉल रिकॉर्ड मेरे पास हैं. महाविद्यालय की लड़कियों ने बताया कि बाहर से लड़के बुलाकर प्रोफेसर ग्रुप सेक्स कराता है.  पीड़ित छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर कामरान आलम खान रामपुर आदि कई जनपदों से लड़कों को बुलाकर छात्राओं के साथ ग्रुप सेक्स कराता है. उसके वीडियो बनाता है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!