नोएडाउत्तर प्रदेशदिल्ली

लग्जरी कारों की रेस लगाते समय रईसजादों ने एक युवती की ले ली जान

नोएडा,न्यूज़ धमाका :- दिल्ली से उत्तर प्रदेश के नोएडा में लग्जरी कारों की रेस लगाते समय रईसजादों ने एक युवती की जान ले ली. सेक्टर-96 में जगुआर और रेंज रोवर कार से रेस लगा रहे युवकों ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी. बुरी तरह जख्मी युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है. नोएडा के सेक्टर-143 स्थित सरस्वती एनक्लेव में रहने वाली दीपिका त्रिपाठी सेक्टर-96 स्थित सुपरटेक स्क्वायर बिल्डिंग में हर रोज की तरह अपनी नौकरी पर जा रही थी. तभी एक तेज रफ्तार जगुआर कार ने स्कूटी सवार दीपिका को पीछे से टक्कर मार दी. घटना की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए.

वहीं, कार की टक्कर से बुरी तरह जख्मी दीपिका को राहगीर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

वहीं, मृतका दीपिका त्रिपाठी के भाई राजीव कुमार त्रिपाठी ने आरोपी जगुआर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. पीड़ित की शिकायत के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया तथा उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी जगुआर वाले की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सैमुअल एंड्रयू पिस्टर के रूप में हुई है. वह एक अमेरिकी न्यूज पेपर में काम करता है.

बताया जा रहा है कि सैमुअल अपनी जगुआर से सड़क पर दौड़ती रेंज रोवर से रेस लड़ा रहा था. इसी बीच सेक्टर 96 में कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही स्कूटी सवार दीपिका त्रिपाठी में टक्कर मार दी. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!