रायपुर

सीएम बघेल तंज कसते हुए कहा :-भाजपा को ग्रामीण और गरीबों का विकास नही दिखता

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के हर जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोले जाने के राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा के हमलों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को गांव और गरीब का विकास नहीं दिखता। उन लोगों को केवल चार-पांच उद्योगपतियों का ही विकास समझ में आता है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के कार्यों की बघले ने दी जानकारी

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान बघेल ने राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हम लगातार वैल्यू एडिशन कर रहे हैं। कोदो कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित किए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने वाले काम लगातार चला रहे है, जो इनके समझ में नहीं आएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!