हरयाणादेश

गुरमीत राम रहीम की फरलो खत्म

रोहतक न्यूज़ धमाका /// हत्या और दुष्कर्म के मामले में सुनारियां जेल में सजा काट रहे गुरमीत रामरहीम की 21 दिन की पैरोल रविवार को समाप्त हो रही है। उनको दोपहर के समय रोहतक की सुनारियां जेल में पेश होना है।

सरकार की तरफ से भी अभी तक पैरोल बढ़ाने पर कोई बयान जारी नहीं हुआ है। पैरोल की अवधि समाप्त होने के चलते जिला पुलिस ने जेल की सुरक्षा बढ़ा दी है। खुद एसपी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। जेल प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। जघेराबंदी की गई है। सुुरक्षित एरिया में आमजन के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

ALSO READ : PM आवास दिलाने के नाम पर वार्ड वासियों से लाखों रुपए कमीशन लेने वाली महिला पार्षद गिरफ्तार

राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई थी। पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल हेलिकॉप्टर से भेजा गया। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी। तभी से वह सुनारियां जेल में बंद था। सरकार से बार बार पैरोल की मांग कर रहा था।

हाल ही में सरकार ने गुरमीत की जान को खतरा बताते हुए जेड प्लस की सुरक्षा देने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद गुरुग्राम आश्रम पर पुलिस अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी गई थी। सूत्रों का कहना था कि राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है। इसलिए उसे सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।

12 मई 2021- गुरमीत को स्वास्थ्य में दिक्कत के चलते पीजीआई में उपचार के लिए लाया गया।

17 मई 2021- गुरमीत को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल देकर गुरुग्राम ले जाया गया।

3 जून 2021- गुरमीत को उपचार के लिए पीजीआईएमएस लाया गया।

8 जून 2021-गुरमीत को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

9 अगस्त 2021- गुरमीत को उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया।

गुरमीत रामरहीम की पैरोल 21 दिन के बाद खत्म हो रही है। इसके बाद उनको सुनारियां जेल में पहुंचना है। सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट किया गया है। जेल के बाहर और आसपास सुरक्षा के लिए पुुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!