हरयाणा

गुरुग्राम में बड़ा हादसा, रीढ़ की हड्डी में आए 3 फ्रैक्चर, लोगों में रोष बास्केटबॉल पोल गिरने से डॉक्टर का 12 वर्षीय बेटा लहूलुहान

21 जुलाई 2026 //

हरियाणा न्यूज़ धमाका – न्जिडेंट्स ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद मेंटेनेंस टीम ने पोल ठीक नहीं कराया। गुस्साए लोगों ने पुलिस से प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-84 की हाई-क्लास सोसाइटी ‘अंतरिक्ष हाइट्स’ के बास्केटबॉल कोर्ट में एक भयानक हादसा हो गया। सोमवार शाम अभ्यास मैच के दौरान अचानक लोहे का भारी-भरकम पोल उखड़कर खेल रहे बच्चों पर गिर गया। इस दौरान दो खिलाड़ियों ने ऐन मौके पर कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि  डॉक्टर का 12 वर्षीय बेटा इसकी चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार्तिक को भारी खंभे के नीचे से बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया।

ऐसे हुआ यह दर्दनाक हादसा

  1. शाम 7:15 बजे का मैच : सोमवार शाम रोजाना की तरह बच्चे सोसाइटी के बास्केटबॉल कोर्ट में प्रैक्टिस मैच खेल रहे थे।
  2. अचानक गिरा जर्जर खंभा : खेल के दौरान ही लोहे का भारी पोल अचानक संतुलन खोकर सीधे बच्चों के ऊपर आ गिरा। 
  3. लहूलुहान हुआ बच्चा : पोल का मुख्य हिस्सा कार्तिक के ऊपर गिरा, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े। 
  4. दो बच्चों ने बचाई जान : पोल को गिरता देख पास मौजूद दो अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत छलांग लगाई और खुद को हादसे का शिकार होने से बचाया।

रीढ़ की हड्डी में 3 जगह गंभीर चोट

 घायल कार्तिक को तुरंत नजदीकी आरवी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां आपातकालीन विभाग में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। चिकित्सा जांच के अनुसार, बच्चे की पीठ में गंभीर चोट लगने से रीढ़ की हड्डी में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि कार्तिक की हालत फिलहाल नाजुक है लेकिन स्थिर है।

हरियाणा में पहले भी जान ले चुके हैं जर्जर बास्केटबॉल पोल 

  1. रोहतक हादसा: लगभग आठ महीने पहले रोहतक के लाखनमाजरा में प्रैक्टिस के दौरान 750 किलो का पोल ढहने से 16 वर्षीय नेशनल प्लेयर हार्दिक की मौत हो गई थी।
  2. बहादुरगढ़ : शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने से 15 साल के खिलाड़ी अमन की जान चली गई थी।

मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही का आरोप, FIR की मांग

इस हादसे के बाद अंतरिक्ष हाइट्स के निवासियों में सोसाइटी प्रबंधन और मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ गहरा आक्रोश है। लोगों ने कहा कि कोर्ट में लगा लोहे का यह पोल काफी समय से जंग खा रहा था और इसे जमीन में कंक्रीट के सहारे सही तरीके से फिक्स भी नहीं किया गया था। निवासियों और खिलाड़ियों ने इस जर्जर पोल की मरम्मत के लिए कई बार प्रबंधन से लिखित शिकायत की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे पूरी तरह नजरअंदाज किया। 
सोसाइटी के लोग बोले कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं है। प्रबंधन की घोर लापरवाही का नतीजा है। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस से दोषी मेंटेनेंस टीम व प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!