हरयाणादेश

मिट्टी के नीचे दबने से चार लड़कियों की मौत, एक की हालत गंभीर

हरियाणा न्यूज़ धमाका /// नूंह जिले के कांगरका गांव में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मिट्टी के नीचे दबने से चार लड़कियों की मौत हो गई। वहीं, एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसे के कारण का पता लगाने में जुट गए हैं।

सरपंच मुस्तकीम ने बताया कि सोमवार शाम 6:30 बजे के करीब उनके ही करीबी परिवार से वकीला (19), जनिस्ता (18), तस्लीमा (10), गुलअफशा (9) और सोफिया (9) पंचायती जमीन से मिट्टी लेने गई थी। जब वे मिट्टी खोद रही थी, तभी अचानक उनके ऊपर मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। इसमें दबने से जनिस्ता, तस्लीमा, गुलअफशा और वकीला की मौत हो गई। वहीं सोफिया की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में मातम फैल गया।

मृतक लड़कियों के परिजनों ने कहा कि हम कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते। कुदरत को ऐसा ही मंजूर था। मिट्टी में दबने से ही उनकी बेटियों की मौत हुई है। उपायुक्त शक्ति सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीम सुरेंद्र पाल सहित तावडू सदर थाना प्रभारी व डीएसपी और खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!