महाराष्ट्रक्राइम

व्यक्ति ने फिल्म में रोल दिलाने के लिए की लड़की से शारीरिक संबंध की डिमांड , पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र न्यूज़ धमाका /// गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर आरोप है कि उसने पश्चिम बंगाल की एक लड़की को फिल्म में काम दिलाने के बहाने नजदीकी बढ़ाई और फिर ब्लैक मेल करके उससे शारीरिक संबंध की मांग की। साथ ही मना करने पर आरोपी ने लड़की की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

महाराष्ट्र में मलाड के इंस्पेक्टर धनंजय लिगाडे ने बताया कि पश्चिम बंगाल की एक लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज़ कराई, जिसमें लड़की ने बताया कि काम ढूंढने के दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई जिसने उसे फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर उसकी कुछ अतरंगी तस्वीरें मांगीं, जिसके लिए लड़की ने मना कर दिया।

जिसके बाद व्यक्ति ने एक लड़की के नाम से फेक अकाउंट बनाकर उससे बात की और उसकी फोटो ले लीं, जिसके बाद व्यक्ति ने उससे शारीरिक संबंध की मांग की और फोटो वायरल करने की धमकी दी। धारा 354ए के तहत मामला दर्ज़ किया गया है, आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!