रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

सरेआम हत्या करने वाला आया पुलिस के गिरफ्त में , महिला साथी से छेड़खानी पर आक्रोशित होकर मारा था चाकू

रायपुर न्यूज़ धमाका /// गुलशन यादव 2 जनवरी को अपने दोस्त रवि सिन्हा व कमलेश सिन्हा के साथ अपने पैतृक गांव पाटन घूमने गया था। शाम को वापस तीनों महाेबाबाजार जा रहे थे। रास्ते में गुलशन यादव ने सुंदरनगर रोड पर बाइक सवार युवती पर अश्लील कमेंट किया, जिसे लेकर महिला के दोस्त से विवाद हाे गया।

इसके बाद युवक ने गुलशन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आराेपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक डगनिया मोड़ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की डिटेल खंगाली गई, जिसमें आरोपी की बाइक का नंबर मिला। वाहन नंबर से मालिक आरोपी गुढ़ियारी निवासी हेमंत कुमार यादव उर्फ हेमू की पहचान हुई। सोमवार को आरोपी हेमंत यादव को गुढ़ियारी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!