नई दिल्लीदेश

इंसान में धड़केगा सूअर का दिल, अमेरिका के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

अमेरिका न्यूज़ धमाका // मेडिकल साइंस ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है. अमेरिका में डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया है. सर्जनों ने एक 57 वर्षीय शख्स में जेनेटिकली मॉडिफाड सूअर का दिल सफलतापूर्वक लगाया.

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने बयान जारी कर बताया कि यह ऐतिहासिक ट्रांसप्लांट शुक्रवार को किया गया. हालांकि, इस ट्रांसप्लांट के बाद भी मरीज की बीमारी का इलाज फिलहाल निश्चित नहीं है. लेकिन यह सर्जरी जानवरों से इंसानों में ट्रांसप्लांट को लेकर मील के पत्थर से कम नहीं कही जा सकती है. यह प्रक्रिया अंग दान की कमी को हल करने में मदद कर सकती है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरीलैंड निवासी 57 साल के डेविड बेनेट नाम के मरीज को कई गंभीर बीमारियां थीं. उसे हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए सही नहीं माना जा रहा था, लेकिन जान बचाने के लिए फैसला लेना पड़ा क्योंकि उसकी हालत बहुत खराब हो रही थी. आखिर में डेविड के शरीर में सूअर का दिल लगाया गया.

ट्रांसप्लांट के बाद कैसी है हालत?

बताया जा रहा है कि सफल ट्रांसप्लांट के बाद डेविड बेनेट अब ठीक हो रहे हैं. नया अंग उनके शरीर में किस तरह काम कर रहा है, इसपर अमेरिका के डॉक्टर/सर्जन नजर बनाए हुए हैं. इसकी पड़ताल और निगरानी सावधानीपूर्वक की जा रही है.

दरअसल, डेविड पिछले कई महीनों से बिस्तर पर पड़े हैं. वह हार्ट-लंग बाईपास मशीन के सहारे पर हैं. डेविड कहते हैं- ‘मेरे पास बस दो ही विकल्प बचे थे, या तो मरूं या फिर यह हार्ट ट्रांसप्लांट करवाऊं. मैंने जीना चुना. ट्रांसप्लांट अंधेरे में तीर चलाने जैसा था, लेकिन यही मेरा आखिरी विकल्प था. फिलहाल मैं ठीक होने के बाद बिस्तर से बाहर आने के लिए उत्सुक हूं.’

डॉक्टरों के मुताबिक, हम इस ट्रांसप्लांट प्रक्रिया को लेकर सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं. हम आशावादी हैं कि दुनिया की ऐसी पहली सर्जरी भविष्य में रोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण नया विकल्प प्रदान करेगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!