हरयाणा

बीटेक पास 70 हजार सैलरी और दहेज प्रताड़ना, पत्नी के मायके की जमीन बेच खरीदना चाहता है, होंडा सिटी, बोला- ससुराल आना तो पैसे लेकर आओ

हरियाणा न्यूज़ धमाका // हरियाणा के हिसार जिले निवासी रविंद्र के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है। रविंद्र कापड़ो निवासी पत्नी ममता पर उसकी मायके की जमीन बेचने का दबाव डाल रहा है और कहता है कि जमीन के पैसों से उसको होंडा सिटी कार खरीदनी है। आरोपी रविंद्र खुद BTech पास है और प्राइवेट कंपनी में 70 हजार रुपए महीना तनख्वाह पर नौकरी करता है। नारनौंद थाना पुलिस ने ममता की शिकायत पर रविंद्र के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।

ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता अजीत सिंह की 2003 में मौत हो चुकी है। वह सिर्फ दो बहनें हैं। ममता और उसकी छोटी बहन पूजा की शादी 8 जनवरी 2019 को रविंद्र व उसके छोटे भाई जोगेंद्र के साथ हुई थी। ममता के अनुसार, उनकी शादी में मां ने 18 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ममता को पता चला कि रविंद्र शराब का आदी है और दिल्ली प्राइवेट नौकरी में काम करता है। शादी के कुछ समय बाद ही रविंद्र दहेज की मांग को लेकर उस पर टिप्पणियां करने लगा।

जब ममता ने उससे इस बारे में बात की तो रविंद्र ने कहा कि वह BTech पास है, 70 हजार महीना तनख्वाह लेता है। जबकि वह सिर्फ बीए पास है। वह उसके लायक नहीं है। अगर वह ससुराल आना चाहती है तो मायके में अपने हिस्से की जमीन बेचकर पैसे उसको लाकर दे। इस पैसे से वह होंडा सिटी कार खरीदेगा और उसके बाद ही उसे ससुराल लेकर जाएगा। ममता ने इस बारे में अपनी मां व अन्य रिश्तेदारों को बताकर आरोपी पति रविंद्र के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!