हरयाणादेश

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की पैराेल पर सीएम खट‍्टर का बयान – सभी कैदियों के बराबर अधिकार, इसका चुनाव से संबंध नहीं

हरयाणा न्यूज़ धमाका /// डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल से 21 दिन की पैराेल मिलने के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सिस्टम व कानूनी प्रक्रियाएं देश के संविधान के हिसाब से चलती हैं

जिसके तहत हर व्यक्ति के अधिकार संरक्षित किए गए हैं। किसी व्यक्ति को फरलो देना एक प्रकार से कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया है और फरलो पर जाना आम कैदी का अधिकार है। इसका चुनाव के संबंध में कोई मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह बात पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि जो कैदी 3 साल की अवधि पूरा कर लेता है वो फरलो के लिए आवेदन कर सकता है। इसके बाद सामान्य प्रशासन और जेल प्रशासन उसके आवेदन पर विचार कर अंतिम फैसला करते हैं। यह एक प्रकार से नियमित प्रक्रिया होती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!