धमतरीछत्तीसगढ

धमतरी : श्रम विभाग के शिविरों में दिलाई गई मतदान की शपथ

धमतरी, 23 अगस्त 2023

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण इत्यादि के संबंध में लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में स्वीप जिला नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है । साथ ही श्रमिकों से अपील भी की जा रही है कि वे अपने परिवार सहित आसपास के लोगों को भी मतदान की जानकारी दें। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि आज धमतरी विकासखण्ड के ग्राम दर्री में आयोजित श्रमिक पंजीयन शिविर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा उपस्थित श्रमिकों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!