छत्तीसगढरायपुर

महानदी परियोजना की लवन वितरण शाखा के कार्यों के लिए 7.48 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, 23 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड-बलौदाबाजार में महानदी परियोजना की लवन वितरण शाखा नहर के अंतर्गत वितरक शाखा क्रमांक-14 के मरम्मत एवं लाईनिंग कार्य के लिए 7.48 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए है।
महानदी परियोजना की लवन शाखा नहर से जुड़ा, कसियारा, पैसर, सरखोर पंडरिया एवं परसाडीह माईनर नहरों के रिमाडलिंग एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य एवं स्ट्रक्चर्स कार्य के लिए सात करोड़ 48 लाख 65 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को प्रदान की गई है। इस योजना के कार्य पूरा होने पर कुल 1732 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता प्रस्तावित है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!