हरयाणादेश

जेल एसपी ने कैदी से मांगी थी 5 लाख की रिश्वत, हरियाणा सरकार ने जेल एसपी को किया निलंबित

हरियाणा न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मामले में जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर सिंह दहिया को सस्पेंड किया गया है। साथ ही, उसे अंडर रूल-7 चार्जशीट करने के भी आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मुहर के बाद गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने दहिया को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

मामला पिछले कई दिनों से लटका हुआ था। बताते हैं कि मामले को दबाने की भी कोशिश हुई लेकिन राज्य की मनोहर सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम से दहिया बच नहीं पाया। आरोप हैं कि दहिया की पोस्टिंग जब हिसार जेल-। में बतौर जेल अधीक्षक थी तो वहां के एक कैदी अनुरोध से पांच लाख रुपये की मांग की गई। अनुरोध की मां उर्मिला देवी ने इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग और प्रदेश सरकार को लिखित में शिकायत की।

मानवाधिकार आयोग ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए हिसार के एडीजे को पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा। एडीजे ने अपनी जांच रिपोर्ट में शमशेर दहिया पर लगे आरोपों की पुष्टि की। यह रिपोर्ट मानवाधकिार आयोग में पहुंची। इसके बाद मानवाधिकार आयोग ने सरकार को दहिया के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की। जेल महानिदेशक से होते हुए यह फाइल गृह सचिव और फिर जेल मंत्री रणजीत सिंह के पास पहुंची।

रणजीत सिंह ने भी इस पर मुहर लगाते हुए सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) में पूरा केस भेजा और इस मामले में कार्रवाई की सिफारिश की। मुख्यमंत्री से मंजूरी के बाद दहिया को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए। सीएमओ से फाइल आने के बाद गृह सचिव ने शुक्रवार को शमशेर दहिया को निलंबित करने के आदेश दिए। गौरतलब यह है कि शिकायतों के कारण ही सरकार ने पहले से ही शमशेर सिंह दहिया को पंचकूला मुख्यालय पर शिफ्ट किया हुआ था। निलंबन के कारण भी उनका मुख्यालय पंचकूला ही रहेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!