नई दिल्लीदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ : GST परिषद ने कपड़े पर टैक्स दरों को बढ़ाने का फैसला टाला

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 46वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, डॉ. भागवत किशनराव कराड और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री भी शामिल रहे। बैठक के दौरान जीएसटी परिषद ने कपड़े पर टैक्स की दरों को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत के करने के फैसले को टाल दिया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी परिषद की बैठक में कपड़े पर जीएसटी दर 5 फीसदी तक बनाए रखने और इसे 12 फीसदी तक नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। कपड़े पर जीएसटी दर का मुद्दा कर दर युक्तिकरण समिति को भेजा जाएगा जो फरवरी तक अपनी रिपोर्ट देगी।

सितंबर के महीने में हुई जीएसटी परिषद की बैठक में कपड़ा पर लगने वाले टैक्स की दर को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गईथी। जिसे 1 जनवरी 2022 से लागू होना था। इस बीच देश के कपड़ा कारोबारियों ने बीते गुरुवार को ही केंद्र सरकार से कपड़ा पर लगने वाले टैक्स की दरों को नहीं बढ़ाने की मांग की थी। आज जीएसटी परिषद की बैठक में कपड़े पर बढ़ोतरी को टालने का फैसला सर्वसम्मति से किया गया है।.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!