मध्यप्रदेश

जब अचानक सड़क पर उतरीं कलेक्टर साहिबा, बिना मास्क पहने लोगों को लगाई फटकार, जुर्माना भी लगाया

शहडोल न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की कलेक्टर साहिबा वंदना वैद्य शुक्रवार को अचानक सड़क पर उतरीं. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर जमीनी हकीकत देखने मैदान में पहुंची. उन्होंने यह देखा कि बाजार में, भीड़ भाड़ में कोविड गाइडलाइन का कैसे पालन हो रहा है. जब व्यापारियों को बिना मास्क पहने दुकानदारी करते देखीं, तो उन्हें फटकार लगाई और जुर्माना भी लगाया.

दरअसल शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य अपनी टीम के साथ शहर के गांधी चौक, सब्जी मंडी, इंद्रा चौक समेत कई जगहों का निरीक्षण लिया. बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान कटवाया. डोर टू डोर निरीक्षण कर कलेक्टर साहिबा ने दुकानदारों को समझाइस दी. बिना मास्क सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजर दुकान में नहीं रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई किया

बता दें कि शहडोल जिले में 4 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं. कोरोना के मामले आने के बाद से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. क्राइसेस मैनेजमेंट के सदस्य और व्यापारियों के साथ डोर टू डोर कलेक्टर निरीक्षण कर रहीं हैं. आम नागरिकों समझाइस दी जा रही है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग करें.

इससे पहले भी शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य खुद देर रात सड़क पर उतरीं. कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को कलेक्टर ने रैन बसेरा में भिजवाया और कंबल वितरण किया था. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न चौराहों और तिराहों में शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए सड़क पर बेसहारा असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किया था. उनके संबंध में जानकारी ली. वहीं ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे लोगों को रैन बसेरा में भिजवाया गया. उन लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली गई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!