कोलकाता न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
गांगुली पहली बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले उनके परिवार के कुछ सदस्य कोरोना की चपेट में आए थे। वहीं इसी साल के शुरु में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। उन्हें सीन में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उनकी दो बार एंजियोप्लास्टी हुई थी।
उस दौरान गांगुली घर में ही एक्सरसाइज कर रहे थे। वो ट्रेडमिल कर रहे थे तो उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उनकी एंजियोप्लास्टी भी वुडलैंड अस्पताल में ही हुई थी। कुछ दिन पहले ही अस्पताल प्रशासन ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट जारी किया था। जिसमें बताया गया था कि वो बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें बुखार भी नहीं था।