जगदलपुरछत्तीसगढ

PM आवास दिलाने के नाम पर वार्ड वासियों से लाखों रुपए कमीशन लेने वाली महिला पार्षद गिरफ्तार

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// PM आवास दिलाने के नाम पर वार्ड वासियों से लाखों रुपए कमीशन लेने वाली संजय गांधी वार्ड की कांग्रेसी पार्षद कोमल सेना को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोमल सेना के खिलाफ पुलिस को सारे सबूत मिले हैं। जिसके बाद कोमल सेना की गिरफ्तारी की गई है। पार्षद को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ALSO READ : पॉर्न देखने और क्लिप्स को शेयर करने का चस्का एक बुजुर्ग को पड़ा भारी

कोमल सेना पर 40 से ज्यादा लोगों से PM आवास का लाभ दिलाने के नाम 10 लाख रुपए लेने का आरोप लगा था। इस बात की जानकारी तब सामने आई ती जब पीड़ितों ने पैसा वापस करने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया था। उनका कहना था कि हमसे पैसे तो ले लिए।

मगर घर हमें आज तक नहीं मिला। जिसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ा। भाजपा नेता भी कोमल सेना के खिलाफ FIR करवाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवारों के साथ लगभग 25 दिनों तक धरने पर बैठे थे।

वहीं कुछ दिन पहले ही भाजपाइयों ने पीड़ित परिवारों के साथ राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात भी की थी। राज्यपाल ने भी आश्वासन दिया था कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने FIR दर्ज की और कोमल सेना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!