छतीसगढ़जगदलपुर

09 जून 2026 // स्वास्थ्य और निगरानी व्यवस्था सुरक्षा पर उठे सवाल केंद्रीय जेल में 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत, ,

जगदलपु न्यूज़ धमाका –  बस्तर जिले का जगदलपुर केंद्रीय जेल एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। क्योंकि महज 10 दिनों के भीतर जेल में तीसरी मौत का मामला सामने आया है, जिससे बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

, सुधु कश्यप को अक्टूबर 2025 में बीएनएस की धारा 64(1) के तहत सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। सजायाफ्ता बंदी सुधु कश्यप को तबीयत बिगड़ने और रक्तचाप बढ़ने के बाद 6 जून को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 7 जून को उसकी मौत हो गई।

इससे पहले 31 मई को एक विचाराधीन महिला बंदी ने जेल परिसर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं 4 जून को नक्सल प्रकरण में बंद विचाराधीन कैदी रमेश कुंजाम की बाथरूम में गिरने के बाद मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने केंद्रीय जेल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इन मौतों के पीछे की परिस्थितियों की जांच किस दिशा में जाती है और जिम्मेदारियों का निर्धारण कैसे किया जाता है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!