बीजापुर

मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली को मारे,एक नग 12 बोर बंदुक, पिस्टल किया बरामद,डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों की कार्रवाई 

बीजापुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र के दुरधा पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 2 महिला वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है‌। घटनास्थल से एक बंदूद 12 बोर, पिस्टल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों की संयुक्त कार्रवाई से सफलता मिली है।

रवाना हुई अतिरिक्त फोर्स

घटना स्थल में सर्चिंग अभियान जारी है। नैमेड व पेदाकोडे़पाल से घटनास्थल के लिए अतिरिक्त फ़ोर्स हुई रवाना। ग्राम दुरधा की पहाड़ी में सुबह 6 बजे मुठभेड़ हुई है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी, कि दुरधा की पहाड़ी पर माओवादियों मीटिंग कर रहे हैं। इसके आधार पर डीआरजी व सीआरपीएफ के जवान संयुक्त रणनीति बना शनिवार की रात ही सर्चिंग पर निकले थे। पुलिस को देख नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई।

फोर्स को भारी देख नक्सली जंगल में भागे

पुलिस के जवानों द्वारा भी ताबड़तोड़ फायरिंग करने पर नक्सली कमजोर पड़ता देख भाग खड़े हुए। पुलिस जवानों ने मौके पर सर्चिंग करने पर दो महिला माओवादियों के शव बरामद किए।तथा घटनास्थल से एक नग 12 बोर बंदुक, पिस्टल और भारी मात्रा में में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!